Pak cricketer Shadab embroiled in controversies

पाक क्रिकेट शादाब विवादों में आये

पाक क्रिकेट शादाब विवादों में आये

लाहौर । पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान एक बार फिर विवादों में आ गये हैं। शादाब ने कहा है कि क्रिकेटरों के अभिनेत्रियों को संदेश भेजने में कोई गलती नहीं है। शादाब ने एक शो में कहा कि इस प्रकार की बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश जा रहा है। शादाब से शो में एक प्रशंसक ने पूछा था कि उन्होंने कभी अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर संदेश भेजे हैं क्योंकि कई अभिनेत्रियों ने दावा किया था कि क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजते हैं।
शादाब ने कहा कि जो सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं उनके पास ऐसे संदेशों को ब्लॉक करने या अनदेखा करने की आजादी होती है। हर किसी के पास ब्लॉक करने का विकल्प होता है। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो जवाब न दें। शादाब की टिप्पणियां टिकटॉकर शहताज खान के दावों के जवाब में आई हैं, जिन्होंने पिछले साल आरोप लगाया था कि वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर उनके संपर्क में थी और शादाब ने उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दिया था। हालांकि शादाब की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक की बेटी मलायका से हुई है। शहताज ने शादाब की शादी पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि उस समय उन्हें पता नहीं था कि शादाब शादीशुदा है। उसने कहा कि जब उसकी शादी हुई तो मैं निराश हो गई थी। मुझे लगता है कि जब आपका क्रश किसी और से शादी करता है तो यह एक सामान्य प्रतिक्रिया होती है।

×
Date : 01 February 2025 Posted By : EDITOR
पाक क्रिकेट शादाब विवादों में आये
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]