Pakistan carried out a surgical strike on Afghanistan

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

– पाक ने रातभर बरसाए बम 29 लोगों की मौत का दावा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए हवाई और जमीनी हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 29 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है। इन हमलों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तान ने यह कार्रवाई कराची में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में की है, जिसकी जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक उग्रवादी गुट जमात-उल-अहरार ने ली थी। 27 जून की रात कराची के गुल्स्तान-ए-जौहर स्थित सिंध रेंजर्स के परिसर में हुए इस आतंकी हमले में पाकिस्तान के चार जवान मारे गए थे। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अफगान सीमा पर रातभर बम बरसाए और कई ठिकानों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि यह देश भर में बढ़ते हमलों को देखते हुए शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पाक्तिया, पाकतिका और कुनार में तीन ठिकानों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है। हालांकि, अफगानिस्तान की तरफ से इन हमलों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में पुलिसबलों पर कई हमले हुए हैं, जिनके लिए पाकिस्तान तालिबान को जिम्मेदार ठहराया जाता है। कराची हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में तीन हमलावर मारे गए, जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया, जो अफगान नागरिक निकला। तरार ने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान की सीमा पर उन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जहां पाकिस्तान तालिबान के लड़ाके छिपे हुए थे। पाकिस्तान का यह भी दावा है कि 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

×
Date : 30 June 2026 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
News Image

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
- पाक ने रातभर बरसाए बम 29 लोगों की मौत का दावा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए हवाई और जमीनी हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 29 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है। इन हमलों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तान ने यह कार्रवाई कराची में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में की है, जिसकी जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक उग्रवादी गुट जमात-उल-अहरार ने ली थी। 27 जून की रात कराची के गुल्स्तान-ए-जौहर स्थित सिंध रेंजर्स के परिसर में हुए इस आतंकी हमले में पाकिस्तान के चार जवान मारे गए थे। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अफगान सीमा पर रातभर बम बरसाए और कई ठिकानों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि यह देश भर में बढ़ते हमलों को देखते हुए शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पाक्तिया, पाकतिका और कुनार में तीन ठिकानों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है। हालांकि, अफगानिस्तान की तरफ से इन हमलों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में पुलिसबलों पर कई हमले हुए हैं, जिनके लिए पाकिस्तान तालिबान को जिम्मेदार ठहराया जाता है। कराची हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में तीन हमलावर मारे गए, जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया, जो अफगान नागरिक निकला। तरार ने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान की सीमा पर उन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जहां पाकिस्तान तालिबान के लड़ाके छिपे हुए थे। पाकिस्तान का यह भी दावा है कि 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

📰 Generate e-Paper Clip ‘कैप्टन स्मित मछार हमारे हीरो’, PM मोदी ने फ्लाई दुबई के भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाई दुबई की उड़ान में कॉकपिट में हुई घटना के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की सराहना की। PM […]

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]