Preparations for Lord Jagannath's bathing procession are complete

भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धालु शाम को कर सकेंगे दर्शन

भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धालु शाम को कर सकेंगे दर्शन

– शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने 79 प्लाटून पुलिस बल तैनात
पुरी । भगवान जगन्नाथ की यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर यात्रा की व्यवस्थाओं और नीतियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि सभी धार्मिक अनुष्ठान तय समय के मुताबिक संपन्न कराए जाएंगे और नीति कांति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष नीतियों और सेनापटा लागी के कारण आज से कुछ घंटों के लिए श्रीमंदिर में सामान्य दर्शन बंद रखा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्नान यात्रा के सभी अनुष्ठान तय समय पर संपन्न होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच भगवानों की पहंडी होगी। इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे के बीच गजपति महाराजा द्वारा छेरा पहंरा की परंपरा निभाई जाएगी। वहीं शाम 4 बजे से 5 बजे तक भगवानों का भव्य हाथी वेश किया जाएगा। भक्तों के लिए शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक सहाण मेला की व्यवस्था रहेगी। हाथी वेश समाप्त होने के बाद भगवान बहुड़ा पहंडी के जरिए पुनः श्रीमंदिर में प्रवेश करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान मंडप के सामने विशेष रैंप बनाया गया है। सामान्य श्रद्धालु केवल सिंहद्वार से प्रवेश कर स्नान मंडप में दर्शन करेंगे और अन्य तीन द्वारों से बाहर निकलेंगे। वहीं टिकटधारी श्रद्धालुओं को केवल दक्षिण द्वार से प्रवेश की अनुमति होगी।
स्नान यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 79 प्लाटून पुलिस बल, कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और आस-पास के इलाकों में आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार को फिर से शुरू हो गईं। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने […]

‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत, हुनर व युवा शक्ति यूपी की सबसे बड़ी ताकत है। यूपी का मतलब ‘अल्टीमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता […]