Pakistan violated ceasefire on LoC for the ninth consecutive day

एलओसी पर लगातार नौवें दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब

-कुपवाड़ा, उरी और अखनूर में हुई गोलीबारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार देर रात भी लगातार नौवीं बार पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, दो और तीन मई की दरम्यानी रात कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी से तैनात है और हर हमले का सटीक जवाब दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, के बाद से सीमा पर गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। मरने वालों में अधिकांश पर्यटक थे। इसके कुछ दिन बाद ही भारत ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था, जिसके कुछ घंटों बाद से ही पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।
डीजीएमओ स्तर की वार्ता का भी नहीं पड़ा असर
हाल ही में भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि बिना उकसावे की गोलीबारी अस्वीकार्य है। इसके बावजूद संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं जारी हैं, जिससे सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।

×
Date : 03 May 2025 Posted By : EDITOR
एलओसी पर लगातार नौवें दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]