Parag Jain becomes the new chief of RAW

रॉ के नए चीफ बने पराग जैन, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका

रॉ के नए चीफ बने पराग जैन, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को नया बॉस मिल गया। रिसर्च एनालिसिस विंग (रॉ) के नए चीफ पराग जैन बन गए हैं। पराग जैन पंजाब कैडर के 1889 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बतौर रॉ चीफ उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वह रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। पराग जैन फिलहाल एविएशन रिसर्च सेंटर का नेतृत्व कर रहे हैं। इस रिसर्च सेंटर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
रॉ की स्थापना 21 सितंबर 1968 को हुई थी। इस संस्था के पहले चीफ आरएन काव थे। रॉ सबसे प्रमुख काम विदेशों में भारत के खिलाफ साजिश का पता लगाना होता है। इसके अलावा यह सीक्रेट मिशन को भी अंजाम देते है। रॉ के प्रभारी प्रधानमंत्री की तरह ही होते हैं। रॉ चीफ अपनी डेली रिपोर्ट नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर को देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तान बोला- इजराइल को देश नहीं मानेंगे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान बोला- इजराइल को देश नहीं मानेंगे UNN: पाकिस्तान ने इजराइल से दोस्ती करने और उसे देश की मान्यता देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी मौलिक विचारधाराओं से समझौता नहीं कर सकता। आसिफ ने कहा हम उन लोगों के […]

RCB vs GT Qualifier 1: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱RCB vs GT Qualifier 1: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू RCB in IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान […]