Paraguay President Santiago Pena on India visit

पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना भारत दौरे पर: पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग को बताया अहम

पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना भारत दौरे पर: पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग को बताया अहम

नई दिल्ली । पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पेलासियोस तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय बातचीत भी हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पेना का स्वागत करते हुए कहा, आपकी यह यात्रा भारत-पैराग्वे के रिश्तों में विश्वास और सहयोग को नई मजबूती देगी। यह भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के संबंधों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने केरिकॉम शिखर सम्मेलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत और लैटिन अमेरिका अनेक क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
महात्मा गांधी को की श्रद्धांजलि अर्पित
इससे पहले पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और फिर राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गर्मजोशी से हुआ स्वागत
पराग्वे के राष्ट्रपति पेना का विमान सोमवार को पालम एयरबेस पर लैंड हुआ, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह पराग्वे के किसी राष्ट्राध्यक्ष की दूसरी भारत यात्रा है। राष्ट्रपति पेना की यह यात्रा दोनों देशों के राजनयिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने की मंशा से की जा रही है।
मुंबई में स्टार्टअप्स और व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे
अपने दौरे के अंतिम दिन, 4 जून को राष्ट्रपति पेना मुंबई जाएंगे। वहां वे व्यवसायियों, निवेशकों, इनोवेटर्स और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े प्रमुख लोगों से बातचीत करेंगे। इसका उद्देश्य भारत-पैराग्वे आर्थिक साझेदारी को और सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]