Paris Olympics 2024 Olympic Kitchen

Paris Olympics 2024 : पेरिस में बनी दुनिया की सबसे बड़ी ओलिम्पिक रसोई, फ्राई फूड नहीं मिलेंगे

 

UNN: टोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय एथलीट्स और दर्शकों को वैजिटेरियन फूड की कमी से दो-चार होना पड़ा था। लेकिन पेरिस ओलिम्पिक 2024 में उनके लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इन खेलों को अब तक के सबसे पर्यावरण-अनुकूल ओलिम्पिक खेलों में से एक माना जा रहा है। प्रबंधन वैजिटेरियन फूड पर खास ध्यान दे रहा है। विलेज रेस्तरां के सहायक प्रबंधक एस्टेले लैमोटे ने कहा कि हमने किचन में डीप-फ्रायर नहीं लगाए हैं। रेस्तरां में कोई फ्राई फूड नहीं मिलेगा। ओलिम्पिक विलेज में 3,500 लोगों की बैठने की क्षमता के साथ कैंटीन बनी है जिसके मैन्यू में 4 सैक्शन होंगे- फ्रैंच, एशियाई, अफ्रीकी-कैरेबियन और वैश्विक व्यंजन। पेरिस 2024 में भोजन और पेय पदार्थों के प्रभारी फिलिप वुर्ज ने कहा कि 200 शैफ की टीम का लक्ष्य शाकाहारी विकल्पों को उजागर करना है। हमारे पास कोरियाई शैली की किमची से लेकर चीनी तले हुए चावल की डिश भी है। भारतीय एथलीटों को उनके आहार संबंधी आवश्यकताओं पूरा करने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]