Netanyahu's address to the US Parliament

अमेरिकी संसद में नेतन्याहू का संबोधन, कई सांसदों ने किया बहिष्कार; वाशिंगटन के निकट विरोध प्रदर्शन

 

वाशिंगटनः अमेरिकी संसद में बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया। वहीं, हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की राजधानी वाशिंगटन की ओर मार्च किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की। उन्होंने नौ महीने से जारी युद्ध में “पूर्ण विजय” होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं।” नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया। उन्होंने अमेरिका की राजधानी के निकट सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए उन्हें इजरायल के विरोधियों को “फायदा पहुंचाने वाला” बताया।

×
Date : 25 July 2024 Posted By : EDITOR
अमेरिकी संसद में नेतन्याहू का संबोधन, कई सांसदों ने किया बहिष्कार; वाशिंगटन के निकट विरोध प्रदर्शन
News Image

 

वाशिंगटनः अमेरिकी संसद में बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन का कुछ शीर्ष सांसदों ने बहिष्कार किया। वहीं, हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए देश की राजधानी वाशिंगटन की ओर मार्च किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान गाजा में जारी युद्ध का बचाव किया और अमेरिकी प्रदर्शनकारियों की निंदा की। उन्होंने नौ महीने से जारी युद्ध में “पूर्ण विजय” होने तक इसे जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं।” नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया। उन्होंने अमेरिका की राजधानी के निकट सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए उन्हें इजरायल के विरोधियों को "फायदा पहुंचाने वाला" बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]