Passenger train derails in Andhra Pradesh, 8 killed

Train Accident: आंध्र प्रदेश में डिरेल हुई पैसेंजर ट्रेन, 8 की मौत, कई लोगों के घायल होने की आशंका

 

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेन की टक्कर में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांतकपल्ले में एक यात्री ट्रेन ने दूसरी यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस बीच, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में करीब 18-20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। विजयनगरम के सरकारी अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस अप्पाला नायडू ने कहा, ‘‘ दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेज दी गई हैं और अब तक हमें 20 घायल व्यक्ति मिले हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। कई एम्बुलेंस रास्ते में हैं इसलिए घायल व्यक्तियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक हमें अस्पताल में कोई शव नहीं मिला है। हालांकि, कुछ यात्रियों की मौत की भी खबर है।’ पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लगभग शाम सात बजे पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के वाल्टेयर उपखंड के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे सेक्शन में अलामंदा और कंटाकापल्ली के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। एक अधिकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) का लोको डिब्बा पटरी से उतर गए। मौके पर डीआरएम/वाल्टेयर और उनकी टीम के साथ बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा, दुर्घटना राहत ट्रेनें और अन्य बचाव उपकरण लगे हुए हैं। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]