Passenger train derails in Andhra Pradesh, 8 killed

Train Accident: आंध्र प्रदेश में डिरेल हुई पैसेंजर ट्रेन, 8 की मौत, कई लोगों के घायल होने की आशंका

 

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेन की टक्कर में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांतकपल्ले में एक यात्री ट्रेन ने दूसरी यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस बीच, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में करीब 18-20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। विजयनगरम के सरकारी अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस अप्पाला नायडू ने कहा, ‘‘ दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेज दी गई हैं और अब तक हमें 20 घायल व्यक्ति मिले हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। कई एम्बुलेंस रास्ते में हैं इसलिए घायल व्यक्तियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक हमें अस्पताल में कोई शव नहीं मिला है। हालांकि, कुछ यात्रियों की मौत की भी खबर है।’ पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लगभग शाम सात बजे पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के वाल्टेयर उपखंड के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे सेक्शन में अलामंदा और कंटाकापल्ली के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। एक अधिकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) का लोको डिब्बा पटरी से उतर गए। मौके पर डीआरएम/वाल्टेयर और उनकी टीम के साथ बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा, दुर्घटना राहत ट्रेनें और अन्य बचाव उपकरण लगे हुए हैं। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जोरों पर है।

×
Date : 30 October 2023 Posted By : EDITOR
Train Accident: आंध्र प्रदेश में डिरेल हुई पैसेंजर ट्रेन, 8 की मौत, कई लोगों के घायल होने की आशंका
News Image

 

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेन की टक्कर में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांतकपल्ले में एक यात्री ट्रेन ने दूसरी यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस बीच, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में करीब 18-20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। विजयनगरम के सरकारी अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस अप्पाला नायडू ने कहा, ‘‘ दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेज दी गई हैं और अब तक हमें 20 घायल व्यक्ति मिले हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। कई एम्बुलेंस रास्ते में हैं इसलिए घायल व्यक्तियों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक हमें अस्पताल में कोई शव नहीं मिला है। हालांकि, कुछ यात्रियों की मौत की भी खबर है।' पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लगभग शाम सात बजे पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र के वाल्टेयर उपखंड के विजयनगरम-कोत्तावलासा रेलवे सेक्शन में अलामंदा और कंटाकापल्ली के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08532), विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) से टकरा गई। एक अधिकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) का लोको डिब्बा पटरी से उतर गए। मौके पर डीआरएम/वाल्टेयर और उनकी टीम के साथ बचाव अभियान जारी है। अधिकारी ने कहा, दुर्घटना राहत ट्रेनें और अन्य बचाव उपकरण लगे हुए हैं। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]