Shivraj Dhoni is Kailash Vijayvargiya Hardik Pandya Rajnath Singh

MP: शिवराज धोनी तो कैलाश विजयवर्गीय हैं हार्दिक पांड्या – राजनाथ सिंह

 

इंदौर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि ‘‘सोच में खोट” के कारण राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें संकट से जूझ रही हैं तथा इन सरकारों के खजाने में अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक की राशि तक नहीं है। सिंह, मौजूदा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस के राज में सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का संकट पैदा हो गया है। राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजनीति का धोनी बताया तो कैलाश विजयवर्गीय को हार्दिक पांड्या।
उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसे संकट इसलिए पैदा होते हैं क्योंकि इनकी सोच में कहीं न कहीं खोट और नीयत पर सवालिया निशान है।” उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त सड़कों और बिजली आपूर्ति का कथित तौर पर बुरा हाल था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने के बाद इस सूबे को ‘‘बीमारू” राज्यों की जमात से बाहर निकाला। सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने आवास, चिकित्सा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में केंद्र की योजनाएं लागू करने में इसलिए आनाकानी की, क्योंकि कमलनाथ को डर था कि कहीं इन योजनाओं से होने वाले जन हित का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न मिल जाए।

×
Date : 30 October 2023 Posted By : EDITOR
MP: शिवराज धोनी तो कैलाश विजयवर्गीय हैं हार्दिक पांड्या – राजनाथ सिंह
News Image

 

इंदौर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि ‘‘सोच में खोट'' के कारण राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें संकट से जूझ रही हैं तथा इन सरकारों के खजाने में अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक की राशि तक नहीं है। सिंह, मौजूदा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस के राज में सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का संकट पैदा हो गया है। राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजनीति का धोनी बताया तो कैलाश विजयवर्गीय को हार्दिक पांड्या।
उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसे संकट इसलिए पैदा होते हैं क्योंकि इनकी सोच में कहीं न कहीं खोट और नीयत पर सवालिया निशान है।'' उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त सड़कों और बिजली आपूर्ति का कथित तौर पर बुरा हाल था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने के बाद इस सूबे को ‘‘बीमारू'' राज्यों की जमात से बाहर निकाला। सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने आवास, चिकित्सा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में केंद्र की योजनाएं लागू करने में इसलिए आनाकानी की, क्योंकि कमलनाथ को डर था कि कहीं इन योजनाओं से होने वाले जन हित का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]