‘पहला प्यार दूसरी बार’ , 6 नए चेहरों के साथ लौटेगा कॉलेज रोमांस और रिलेशनशिप का तड़का!
‘पहला प्यार दूसरी बार’ , 6 नए चेहरों के साथ लौटेगा कॉलेज रोमांस और रिलेशनशिप का तड़का!
23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी लव रंजन की नई यूथ रोम-कॉम
Mumbai: बॉलीवुड में रोमांस और रिश्तों की उलझनों को नए अंदाज में पेश करने वाले प्रोड्यूसर लव रंजन अपनी आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के साथ युवाओं के बीच प्यार, दोस्ती और रिलेशनशिप ड्रामा की नई कहानी लेकर आ रहे हैं। लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है।
फिल्म में बड़े सितारों के बजाय छह नए कलाकार स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद्य, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आएंगे। डेब्यूटेंट निर्देशक अनुज सैनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म स्कूल के क्रश, कॉलेज लाइफ, टॉक्सिक रिलेशनशिप और प्यार में वफादारी की परीक्षा जैसे मुद्दों को हल्के-फुल्के और बेबाक अंदाज में पेश करती है।
फिल्म का ट्रीटमेंट ‘प्यार का पंचनामा’ के शुरुआती दौर की याद दिलाता है, जहां रिश्तों की नोकझोंक, मजेदार संवाद और युवाओं की लव लाइफ कहानी का अहम हिस्सा होते हैं।
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2026
जॉनर: यूथ रोमांटिक कॉमेडी
प्रोड्यूसर: लव रंजन और अंकुर गर्ग
निर्देशक: अनुज सैनी
