People living away from bank account can also make UPI payment

बैंक अकाउंट से दूर रह रहे लोग भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

बैंक अकाउंट से दूर रह रहे लोग भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

एक ही समय में एक ही यूपीआई से 5 लोग पेमेंट कर सकेंगे

नई दिल्ली । यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई (यूपीआई) भारत में आम लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। यूजर्स कैश रखने के बजाय यूपीआई के जरिए पेमेंट करना पसंद करते हैं ले‎किन क्या आप जानते हैं कि अब आप एक यूपीआई से अकेले ही नहीं, अपनी गर्लफ्रेंड या फैमिली के साथ भी यूपीआई अकाउंट शेयर कर सकते हैं। सरल भाषा में समझें तो आपके बैंक अकाउंट से दूर रह रहे लोग भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इस फीचर का नाम यूपीआई सर्किल है, जिसमें यूपीआई अकाउंट होल्डर दूसरे लोगों को अपने अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकता है। प्राइमरी यूजर जिसके पास बैंक और यूपीआई अकाउंट है, वह यूपीआई सर्किल बना सकता है। इसमें जो लोग ऐड किए जाएंगे, वो यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। फिलहाल एक ही समय में एक ही यूपीआई से 5 लोग पेमेंट कर सकेंगे। इस फीचर को बीते साल एनपीआई ने लॉन्च किया था। फिलहाल आप भीम ऐप के जरिए इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। धीरे-धीरे दूसरे यूपीआई ऐप पर भी यह फीचर मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Karnataka Tourism Showcases Diverse Offerings at TTF Bengaluru 2026

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Karnataka Tourism Showcases Diverse Offerings at TTF Bengaluru 2026 Mumbai: The Department of Tourism, Government of Karnataka, marked a successful participation at Travel & Tourism Fair (TTF) Bengaluru 2026, engaging with a wide spectrum of travel trade professionals, industry stakeholders, and visitors over the course of the event.The Karnataka Tourism […]