administration offered chadar at the shrine of Khwaja Garib Nawaz

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पुलिस और प्रशासन ने चढ़ाई चादर

कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद, देश की तरक्की और अमन चैन के लिए मांगी दुआ

अजमेर । हर साल की तरह इस साल भी पुलिस और प्रशासन ने रविवार को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में चादर पेश की। ख्वाजा साहब के 813वें उर्स का झंडा चढ़ाया गया। इस दौरान अकीदत के मजार पर फूल पेश किए गए। साथ ही प्रदेश और देश की तरक्की, खुशहाली के साथ अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। अधिकारियों की दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक (प्रसाद) दिया गया और उनके परिवार में खुशहाली के लिए भी दुआ मांगी। इस दौरान जिला कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
अजमेर कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि दरगाह के उर्स को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। चांद दिखाई देने पर उर्स की विधिवत शुरूआत 1 या 2 जनवरी से होगी। शुरूआत झंडा रस्म की अदायगी के साथ हो गई है। जिला एसपी ने कहा-उर्स के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बली तैनात करने के साथ ही स्पेशल, क्विक रेस्पोंस टीम सहित स्पेशल टीम भी तैनात की गई है।
इस्लामी कैलेंडर की 25 तारीख यानी 28 दिसंबर को सुबह आस्ताना शरीफ खोलने के साथ ही उर्स की रसूमात शुरू हो गई। दिन में 3 बजे होने वाली मजार शरीफ की खिदमत रजब की 5 तारीख तक मगरिब की नमाज के बाद यानी रात को होगी। 31 दिसंबर को मजार शरीफ से संदल उतारा जाएगा। 1 जनवरी को सुबह जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। शाम को बाबा कुतुब से आने वाली छड़ियों का इस्तकबाल किया जाएगा। 6 रजब को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जायरीन के लिए आस्ताना बंद रहेगा। केवल खुद्दाम ए ख्वाजा ही आस्ताना में रहेंगे। इस मौके पर देश, दुनिया और इंसानियत के लिए दुआ मांगी जाएगी। गरीब नवाज का शिजरा और फरियाद पढ़ी जाएगी। खुद्दाम आपस में दस्तारबंदी करेंगे।
छठी की खास फातिहा में जायरीन शामिल होंगे। यह फातिहा सुबह 10 से शुरु होगी। उन्होंने बताया कि बड़े कुल की रस्म 9 को अदा की जाएगी। खुद्दाम ए ख्वाजा मजार शरीफ को गुस्ल देंगे और दुआ करेंगे। 10 या 11 जनवरी को उर्स का समापन होगा।
25 गोले दागकर दी सलामी
हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स का झंडा दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया गया। तोप के 25 गोल दाग कर सलामी दी गई। झंडा चढ़ाने की रस्म के दौरान हजारों जायरीन मौजूद थे। दरगाह में अब उर्स के दौरान दिनभर जियारत की जा सकेगी। दरगाह के खादिमों के साथ ही प्रशासनिक व पुलिस के आला अफसर भी मौजूद रहे।

×
Date : 30 December 2024 Posted By : EDITOR
अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पुलिस और प्रशासन ने चढ़ाई चादर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]