सच्चे मन और पवित्र हृदय’ से PM मोदी ने किसानों से मांगी माफी… जनता का ऐसा मिला जवाब - Update Now News

सच्चे मन और पवित्र हृदय’ से PM मोदी ने किसानों से मांगी माफी… जनता का ऐसा मिला जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 19 नवबंर को 9 बजे अचानक राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आज तीन कृषि कानूनों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। पीएम मोदी ने गुरु पर्व के मौके पर किसानों की मांग के आगे झुकते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए किसानों से सच्चे मन से माफी भी मांगी। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद देशभर के किसानों में खुशी का माहौल है। विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। गौरतलब है कि कृषि कानून के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल जमकर सियासत कर रहे है। इतना ही नहीं विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक अहंकारी नेता तक कह डाला हैं। लेकिन पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद आलोचकों को एक जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ”मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन और पवित्र हृदय से माफी मांगता हूं। शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दीए के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसानोंं भाईयों को हम समझा नहीं पाए। आज गुरु नानक जी प्रकाश पर्व है ये समय किसी को भी दोष देने का नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमनें तीनों कृषि कानूनो को वापस लेने का फैसला किया है।”
जनता का ऐसा मिला जवाब
पीएम मोदी के इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पीएम मोदी के इस फैसले पर खुशी जताते हुए रंजीत नाम के यूजर ने लिखा, ”मोदी जी आपने सही फैसला लिया भारत के किसान कि उन्नति के लिए कोई भी कानून भारत के किसान की सहमति से होना चाहिए ना कि चुनिंदा लोग संसद मे बैठ मनमानी करें। श्री गुरु नानक देव जी के के प्रकाश पर्व के दिन आपने हम भारतवासियों खास कर हम पंजाब वासियों को जो खुशी दी है। आपका धन्यवाद।”

×
Date : 20 November 2021 Posted By : EDITOR
सच्चे मन और पवित्र हृदय’ से PM मोदी ने किसानों से मांगी माफी… जनता का ऐसा मिला जवाब
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR

📰 Generate e-Paper Clip UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR चंडीगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि यूपीआइ भुगतानों पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि इस […]

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। राज्य […]