PM Modi arrives in Johannesburg to attend the BRICS summit

PM मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया।” जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा, ”मैं दक्षिण अफ़्रीका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ़्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं। ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहा है।” उन्होंने आगे कहा, ”हम मानते हैं कि ब्रिक्स विकास की अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय सिस्टम में सुधार सहित पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए चिंता के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का एक मंच बन गया है।”उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्रिक्स को सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास की समीक्षा करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करेगा।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22-24 अगस्त के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री 25 अगस्त को ग्रीस का भी दौरा करेंगे।

×
Date : 23 August 2023 Posted By : EDITOR
PM मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे
News Image

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया।" जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा, ''मैं दक्षिण अफ़्रीका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ़्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं। ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहा है।'' उन्होंने आगे कहा, ''हम मानते हैं कि ब्रिक्स विकास की अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय सिस्टम में सुधार सहित पूरे वैश्विक दक्षिण के लिए चिंता के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का एक मंच बन गया है।''उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्रिक्स को सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास की समीक्षा करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करेगा।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22-24 अगस्त के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री 25 अगस्त को ग्रीस का भी दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी

📰 Generate e-Paper Clip 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के कारोबारी संगठन डिजिटल पेमेंट से बनाएंगे दूरी नई दिल्ली। देशभर के कारोबारी और व्यापारी संगठन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। यह विरोध 15 अक्टूबर से लागू होने वाले उस प्रस्तावित नियम के खिलाफ है। जिसके तहत 2,000 […]