PM Modi Arriving in Banaras on the 28th Scheduled to Address

28 को बनारस पहुंच रहे पीएम मोदी…महिला सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम

28 को बनारस पहुंच रहे पीएम मोदी……महिला सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर आ रहे हैं, इस लेकर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की। इस दौरान जिला और महानगर इकाइयों को बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, खासतौर पर महिला सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
पटेल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को दोपहर बाद काशी पहुंचकर सबसे पहले बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले है। इसके बाद वे एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करने वाले है। जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री उसी दिन काशी में रात्रि विश्राम भी करने का कार्यक्रम है। अगले दिन, 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे के बाद प्रधानमंत्री तिब्बती संस्थान रिंपा सेंगपा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने वाले है। इसके बाद वे हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएगें। बैठक में महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग विधानसभाओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रोहनिया, सेवापुरी, अजगरा, दक्षिणी, उत्तरी और कैंट क्षेत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की टीमें बूथ स्तर पर घर-घर जाकर महिलाओं को आमंत्रित करेंगी। भाजपा का उद्देश्य इस सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देना और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है।

×
Date : 24 April 2026 Posted By : EDITOR
28 को बनारस पहुंच रहे पीएम मोदी…महिला सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम
News Image

28 को बनारस पहुंच रहे पीएम मोदी......महिला सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर आ रहे हैं, इस लेकर भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की। इस दौरान जिला और महानगर इकाइयों को बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, खासतौर पर महिला सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
पटेल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को दोपहर बाद काशी पहुंचकर सबसे पहले बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले है। इसके बाद वे एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करने वाले है। जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री उसी दिन काशी में रात्रि विश्राम भी करने का कार्यक्रम है। अगले दिन, 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे के बाद प्रधानमंत्री तिब्बती संस्थान रिंपा सेंगपा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने वाले है। इसके बाद वे हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएगें। बैठक में महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अलग-अलग विधानसभाओं में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रोहनिया, सेवापुरी, अजगरा, दक्षिणी, उत्तरी और कैंट क्षेत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की टीमें बूथ स्तर पर घर-घर जाकर महिलाओं को आमंत्रित करेंगी। भाजपा का उद्देश्य इस सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देना और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]