Kashi Vishwanath : ‘गंगा आरती’ में शामिल हुए PM मोदी, रोशनी से जगमग हो उठा वाराणसी - Update Now News

Kashi Vishwanath : ‘गंगा आरती’ में शामिल हुए PM मोदी, रोशनी से जगमग हो उठा वाराणसी

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कारिडोर का शुभारंभ किया। इसके बाद से काशी की तस्वीर विश्व फलक पर एक नए रूप में दिखने लगी है। उनके स्वागत में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राजनेता, संत मौजूद रहे। इसके अलावा देशभर के धमार्चार्य संत और गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
वाराणसी में सोमवार शाम को ‘दिव्य काशी, भव्य काशी’ उस समय जीवंत हो उठा, जब ‘दीपोत्सव’ – जिसे शिव दिवाली कहा जाता है – ने घाटों को जगमग कर दिया। इस दौरान गंगा किनारे फूलों की मनमोहक खुशबू फैली हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने क्रूज जहाज से दशाश्वमेध घाट पर ‘गंगा आरती’ देखी। गंगा आरती में प्रधानमंत्री को देखने के लिए घाटों पर अप्रत्याशित रूप से भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को, प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ एक औपचारिक बैठक में भाग लेंगे और फिर दिल्ली लौटने से पहले उमराहा में स्वर्ण मंदिर के एक वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]