PM Modi congratulated India for winning T20 World

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत विजय, पीएम मोदी ,अमित शाह ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

 

नई दिल्ली – टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में 17 साल बाद भारत ने खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 7 रन से हराया। भारत की जीत के बाद देश भर में क्रिकेट फैंस पटाखे फोड़कर खुशी मना रहे हैं। वहीं भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर भारत की जीत की बधाई दी। करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। पीएम ने कहा, सभी देशवासियों की ओर आपको (टीम इंडिया) बहुत बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन भारत के हर गांव की गली-गली में कोटि-कोटि देशवासियों का दिल जीता है। ये टूर्नामेंट विशेष कारण से याद रखा जाएगा। इतने देश इतनी टीमें, लेकिन हमारी टीम एक मैच नहीं हारी, ये छोटी बात नहीं है। आपने हर बॉल को खेला और शानदार विजय प्राप्त की। इस जीत से आपका हौसला तो बढ़ा ही और टूर्नामेंट भी रोचक बना।’
गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, विश्व विजेता टीम इंडिया को बधाई। हमारे देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टी 20 वर्ल्ड कप में बेजोड़ टीम भावना और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से फूला नहीं समा रहा है।

×
Date : 30 June 2024 Posted By : EDITOR
टी 20 वर्ल्ड कप में भारत विजय, पीएम मोदी ,अमित शाह ने वीडियो शेयर कर दी बधाई
News Image

 

नई दिल्ली - टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में 17 साल बाद भारत ने खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 7 रन से हराया। भारत की जीत के बाद देश भर में क्रिकेट फैंस पटाखे फोड़कर खुशी मना रहे हैं। वहीं भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर भारत की जीत की बधाई दी। करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। पीएम ने कहा, सभी देशवासियों की ओर आपको (टीम इंडिया) बहुत बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन भारत के हर गांव की गली-गली में कोटि-कोटि देशवासियों का दिल जीता है। ये टूर्नामेंट विशेष कारण से याद रखा जाएगा। इतने देश इतनी टीमें, लेकिन हमारी टीम एक मैच नहीं हारी, ये छोटी बात नहीं है। आपने हर बॉल को खेला और शानदार विजय प्राप्त की। इस जीत से आपका हौसला तो बढ़ा ही और टूर्नामेंट भी रोचक बना।'
गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, विश्व विजेता टीम इंडिया को बधाई। हमारे देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टी 20 वर्ल्ड कप में बेजोड़ टीम भावना और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से फूला नहीं समा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]