T20 World Cup 2024 world champion there is a Diwali like

T20 World Cup 2024 : विश्व विजेता बनने के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल

विश्व विजेता बनने के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल

जय शाह की वो भविष्यवाणी सच हुई

रोहित की कप्तानी में भारत बना टी20 विश्व कप विजेता

नई दिल्ली: राजकोट में भारतीय क्रिकेट के एक इवेंट में जय शाह ने कहा था कि, ‘हम वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते और फाइनल में हार गए, लेकिन हमने दिल जीता है और मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि टी20 विश्व कप जो कि बारबाडोस में खेला जाएगा। हम रोहित शर्मा की कप्तानी में वहां भारत का झंडा गाड़ेंगे हैं।’ जय शाह ने यह बात टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली जीत से ठीक 135 दिन पहले कही थी और वैसा ही हुआ। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में यह सबसे रोमांचक फाइनल में से एक था। साउथ अफ्रीका ने भी फाइनल में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दिन लेकिन अंत में बाजी रोहित सेना ने मार ली।
टी 20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है. इसके बाद देशभर में जश्न का माहौल है. भारत की जीत के बाद दिवाली जैसा माहौल है, लोग सड़कों पर आकर जश्न मना रहे हैं, कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं पटाखे फोड़े गए.देर रात टीम इंडिया की जीत का जश्न वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया. लोग भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर पार्कों में आ गए. खुशी में लोगों ने आतिशबाजी की. इसके साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए. इंदौर का नजारा देर रात बदला हुआ था. भारत की जीत के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए. हर व्यक्ति उत्साह, उल्लास और उमंग से भरा हुआ था. लोग इंडिया-इंडिया के नारे लगाते हुए नजर आए. इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी.

×
Date : 30 June 2024 Posted By : EDITOR
T20 World Cup 2024 : विश्व विजेता बनने के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल
News Image

विश्व विजेता बनने के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल

जय शाह की वो भविष्यवाणी सच हुई

रोहित की कप्तानी में भारत बना टी20 विश्व कप विजेता

नई दिल्ली: राजकोट में भारतीय क्रिकेट के एक इवेंट में जय शाह ने कहा था कि, 'हम वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते और फाइनल में हार गए, लेकिन हमने दिल जीता है और मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि टी20 विश्व कप जो कि बारबाडोस में खेला जाएगा। हम रोहित शर्मा की कप्तानी में वहां भारत का झंडा गाड़ेंगे हैं।' जय शाह ने यह बात टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली जीत से ठीक 135 दिन पहले कही थी और वैसा ही हुआ। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में यह सबसे रोमांचक फाइनल में से एक था। साउथ अफ्रीका ने भी फाइनल में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दिन लेकिन अंत में बाजी रोहित सेना ने मार ली।
टी 20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है. इसके बाद देशभर में जश्न का माहौल है. भारत की जीत के बाद दिवाली जैसा माहौल है, लोग सड़कों पर आकर जश्न मना रहे हैं, कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं पटाखे फोड़े गए.देर रात टीम इंडिया की जीत का जश्न वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया. लोग भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर पार्कों में आ गए. खुशी में लोगों ने आतिशबाजी की. इसके साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए. इंदौर का नजारा देर रात बदला हुआ था. भारत की जीत के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए. हर व्यक्ति उत्साह, उल्लास और उमंग से भरा हुआ था. लोग इंडिया-इंडिया के नारे लगाते हुए नजर आए. इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]