PM Modi Congratulates Donald Trump

PM मोदी ने Donald Trump से की बात, दी यूएस चुनाव में जीत की बधाई

 

PM मोदी ने Donald Trump से की बात, दी यूएस चुनाव में जीत की बधाई

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने कमला हैरिस को मात दी। इसके साथ ही वे एक बार फिर यूएस के राष्ट्रपति बन गए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने ट्रंप को किया फोन
अमेरिका में ट्रंप की जीत से भारत में खुशी की लहर है। एक बार फिर मोदी और ट्रंप की दोस्ती से दोनों देशों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और शानदार जीत के लिए बधाई दी। दोनों नेताओं ने विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

 

 

 

https://x.com/narendramodi

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow Mumbai: The team of Hanuman Ansh recently had a special meeting with Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at his official residence in Lucknow. The delegation included the film’s producer, director Vishal Chaturvedi, lead actor […]

दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च Bhopal: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या की यात्रा का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि दशहरा के दिन […]