Sharda Sinha famously known as Bihar Kokila passed away

Sharda Sinha Death: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का निधन

 

Sharda Sinha Death: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का निधन

72 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं और दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं। 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा की तबीयत में लगातार गिरावट के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, और मंगलवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर सेप्टीसीमिया के कारण रिफ्रैक्टरी शॉक से उनका निधन हो गया।
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनके एक्स अकाउंट पर यह दुखद सूचना साझा की। उन्होंने शारदा सिन्हा की एक तस्वीर के साथ लिखा, “आप सबकी प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेगा। मां अब हमारे बीच नहीं रहीं, छठी मईया ने उन्हें अपने पास बुला लिया है।”
पहले दिया था हेल्थ अपडेट
अंशुमन सिन्हा ने पहले अपने यूट्यूब चैनल पर शारदा सिन्हा की तबीयत के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्होंने शारदा सिन्हा के प्रशंसकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की थी।
फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक
शारदा सिन्हा के निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कवि और लेखक कुमार विश्वास ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी ने लिखा, “दीदी आपको कैसे अलविदा कहूं।” भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है।
लोक गायकी में अनोखी पहचान
बिहार कोकिला कहे जाने वाली शारदा सिन्हा छठ गीतों के लिए मशहूर थीं। उन्होंने ओटीटी सीरीज ‘महारानी सीजन 2’ के गीत ‘निर्मोहिया’ को अपनी आवाज दी थी। शारदा सिन्हा ने 1989 में आई सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के प्रसिद्ध गीत ‘कहे तोसे सजना’ में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा था। उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ का ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ जैसे कई गीत गाए, जो बेहद लोकप्रिय रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]