PM मोदी ने महाराष्‍ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई - Update Now News

PM मोदी ने महाराष्‍ट्र के नए CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को बधाई दी और उन्हें जमीनी नेता बताते हुए उम्मीद जताई कि वह राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे। मोदी ने शिंदे मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी और उन्हें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं एकनाथ शिंदे को बधाई देता हूं। वह जमीन से जुड़े नेता हैं, जिनके पास लंबा राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे।’ एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस को बधाई। वह भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका अनुभव और उनकी विशेषज्ञता सरकार के लिए पूंजी होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वह महाराष्ट्र के विकास के आयाम को और मजबूती प्रदान करेंगे। शिंदे ने इससे पहले दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दोनों नेताओं को शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]