बीरभूमि हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- दोषियों को दिलाएगी कड़ी सजा - Update Now News

बीरभूमि हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- दोषियों को दिलाएगी कड़ी सजा

 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मंगलवार को हुई हिंसा को ‘‘जघन्य पाप” करार देते हुए बुधवार को इस पर दुख प्रकट किया और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार दोषियों को जरूर सजा दिलाएगी। कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल में नवनिर्मित विप्लवी भारत दीर्घा का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वह चाहेगी, केंद्र सरकार उसे मुहैया कराएगी।
बीरभूम जिले में मंगलवार को हुई हिंसा की घटना का उल्लेख करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं… अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी।”
प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता से आग्रह किया कि वह ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले लोगों और ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करे। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी, उसे मुहैया कराई जाएगी।”
इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय संस्कृमति मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार कानून को अपना काम करने देना सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य से बंधी है। दोषियों को ढूंढा जाएगा और सजा दी जाएगी।

×
Date : 24 March 2022 Posted By : EDITOR
बीरभूमि हिंसा पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- दोषियों को दिलाएगी कड़ी सजा
News Image

 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मंगलवार को हुई हिंसा को ‘‘जघन्य पाप'' करार देते हुए बुधवार को इस पर दुख प्रकट किया और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार दोषियों को जरूर सजा दिलाएगी। कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल में नवनिर्मित विप्लवी भारत दीर्घा का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वह चाहेगी, केंद्र सरकार उसे मुहैया कराएगी।
बीरभूम जिले में मंगलवार को हुई हिंसा की घटना का उल्लेख करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं... अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकार बंगाल की महान धरती पर ऐसा जघन्य पाप करने वालों को जरूर सजा दिलवाएगी।''
प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता से आग्रह किया कि वह ऐसी वारदात को अंजाम देने वाले लोगों और ऐसे अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को कभी माफ न करे। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की तरफ से मैं राज्य को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वो चाहेगी, उसे मुहैया कराई जाएगी।''
इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय संस्कृमति मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार कानून को अपना काम करने देना सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य से बंधी है। दोषियों को ढूंढा जाएगा और सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]