PM Modi flagged off Hisar-Ayodhya flight

PM मोदी ने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, बोले – हरियाणा से है मेरा गहरा नाता

-अब हिसार से सीधे रामलला के दर्शन होंगे संभव

हिसार। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि हरियाणा और खासकर हिसार से मेरा गहरा नाता रहा है। जब पार्टी ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, तब मैंने यहां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काफी समय तक काम किया। आज इस धरती पर आकर गर्व होता है कि भाजपा ने हरियाणा को विकास के पथ पर आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हिसार से अयोध्या की सीधी उड़ान सिर्फ एक हवाई सेवा नहीं, बल्कि देश की आस्था और संस्कृति को जोड़ने वाली एक नई शुरुआत है। अब हिसार से सीधे राम लला के दर्शन संभव होंगे, यह करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है।
चुनाव में किया वादा हुआ पूरा : सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर कहा, हमने चुनाव के दौरान हिसार एयरपोर्ट का वादा किया था और प्रधानमंत्री के सहयोग से आज वह सपना साकार हुआ है। हमने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का भी वादा किया था और पहले ही बजट में 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने हिसार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए कहा, यह वही हिसार है जिसकी मिट्टी ने देश के लिए बलिदान दिए हैं और राखीगढ़ी की सभ्यता हमें हमारी जड़ों की याद दिलाती है। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से अब यहां की धरती पर सिर्फ फसलें नहीं, बल्कि उम्मीदें भी उग रही हैं। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल का दिन न केवल अंबेडकर जयंती के रूप में ऐतिहासिक है, बल्कि अब हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन के कारण विकास की दिशा में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।
यह फ्लाइट सेवा हरियाणा को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देने का कार्य करेगी।

×
Date : 14 April 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, बोले – हरियाणा से है मेरा गहरा नाता
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]