PM Modi के 15-16 जुलाई को Gujarat दौरे पर रहने की संभावना - Update Now News

PM Modi के 15-16 जुलाई को Gujarat दौरे पर रहने की संभावना

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 या 16 जुलाई को अपने गृहराज्य गुजरात का दौरा करने की संभावना है, जहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ नई विकास परियोजनाएं और कार्य हैं जो उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जैसे वडनगर-मेहसाणा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, गुजरात साइंस सिटी में नए आकर्षण और गांधीनगर में नव विकसित रेलवे स्टेशन और आसपास के होटल। प्रधानमंत्री के जुलाई के तीसरे सप्ताह में, संभवत: 15 जुलाई को गुजरात आने की उम्मीद है। यहां तक कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी एक कार्यक्रम में संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। रूपाणी ने अहमदाबाद में गुजरात साइंस सिटी की अपनी यात्रा पर कहा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकट भविष्य में साइंस सिटी में भारत की सबसे बड़ी जलीय गैलरी का उद्घाटन करेंगे। गैलरी का निर्माण 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। इस गैलरी की आकर्षक विशेषताओं में से एक अंडरवाटर वॉक-वे टनल है। अन्य आकर्षण ग्लोबल रोबोटिक गैलरी और नेचर पार्क हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कुछ समय पहले संसद को सूचित किया था, “गांधीनगर में नव विकसित रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

×
Date : 07 July 2021 Posted By : EDITOR
PM Modi के 15-16 जुलाई को Gujarat दौरे पर रहने की संभावना
News Image

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 या 16 जुलाई को अपने गृहराज्य गुजरात का दौरा करने की संभावना है, जहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ नई विकास परियोजनाएं और कार्य हैं जो उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जैसे वडनगर-मेहसाणा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, गुजरात साइंस सिटी में नए आकर्षण और गांधीनगर में नव विकसित रेलवे स्टेशन और आसपास के होटल। प्रधानमंत्री के जुलाई के तीसरे सप्ताह में, संभवत: 15 जुलाई को गुजरात आने की उम्मीद है। यहां तक कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी एक कार्यक्रम में संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। रूपाणी ने अहमदाबाद में गुजरात साइंस सिटी की अपनी यात्रा पर कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकट भविष्य में साइंस सिटी में भारत की सबसे बड़ी जलीय गैलरी का उद्घाटन करेंगे। गैलरी का निर्माण 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। इस गैलरी की आकर्षक विशेषताओं में से एक अंडरवाटर वॉक-वे टनल है। अन्य आकर्षण ग्लोबल रोबोटिक गैलरी और नेचर पार्क हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कुछ समय पहले संसद को सूचित किया था, "गांधीनगर में नव विकसित रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]