PM Modi said that lift is neither being launched nor being launched

PM Modi In Rajyasabha: ‘युवराज को इन्होंने स्टार्टअप बना कर दिया ना वो लिफ्ट हो रहा, ना ही लॉन्च – बोले पीएम मोदी

 

PM Modi In Rajyasabha: ‘युवराज को इन्होंने स्टार्टअप बना कर दिया ना वो लिफ्ट हो रहा, ना ही लॉन्च – बोले पीएम मोदी

PM ने राहुल गांधी के सरकारी कंपनियों के बंद होने के आरोपों पर कहा- कांग्रेस ने अपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर दिया है। ना वो लिफ्ट हो रहा है और ना ही वो लॉन्च हो रहा है। प्रचार किया जा रहा है कि PSU बंद हो गए। 2014 में देश में 234 PSU थे। आज 254 हैं। भाई कौन सा अर्थमेटिक्स वो जानते हैं। इससे पहले लोकसभा में 5 फरवरी को मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। कहा था कि एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। देश के साथ-साथ कांग्रेस भी परिवारवाद का खामियाजा भुगत रही है।
नई दिल्ली। राज्यसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं उस दिन यह नहीं कह सका, लेकिन मैं खड़गे जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। मैं बहुत ध्यान से सुन रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि खड़गे ने लोकसभा में मनोरंजन की कमी को पूरा किया है। मुझे खुशी हुई कि खड़गे लंबे समय तक और बड़ी सहजता से बोल रहे थे। उस समय, मैं सोच रहा था कि उन्हें बोलने की कितनी आजादी दी गई है। बाद में, मुझे ख्याल आया कि जो दो विशेष कमांडो थे उस दिन वहां मौजूद रहने के लिए अनुपस्थित थे। ऐसे में खड़गे जी ने अपनी आजादी का पूरा फायदा उठाया। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि खड़गे जी ने उस दिन कोई सिनेमा गाना सुना होगा – उन्हें ऐसा मौका और कहां मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कोरोना में दुनिया पर इतना बड़ा संकट आया। ऐसे संकट समय में मैंने राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ 20 बैठकें की। एक-एक बात विचार करके साथ लेकर के सभी राज्यों के सहयोग से केंद्र और राज्य ने काम किया। दुनिया जिस मुसीबत को झेल नहीं पाई उसे हमने मिलकर देश को बचाने के लिए जो हो सकता था किया। राज्यों को भी उसका श्रेय लेने का पूरा अधिकार है।”
पीएम मोदी ने कहा, “एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें लिखा था कि ‘मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।’ इसी के आधार पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]