Sharad Pawar group gets new name from Election Commission

चुनाव आयोग से शरद पवार गुट को मिला नया नाम, राज्यसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल

चुनाव आयोग से शरद पवार गुट को मिला नया नाम, राज्यसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल

Mumbai: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह के लिए पार्टी का नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ आवंटित किया। आयोग का यह आदेश अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न देने के एक दिन बाद आया है। अजित पवार पिछले साल जुलाई में राकांपा के अधिकतर विधायकों के साथ अलग हो गए थे और उन्होंने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार का समर्थन किया था।
तीन नाम सुझाने को कहा था
आयोग ने शरद पवार समूह से तीन नाम सुझाने को कहा था, जिनमें से एक को महाराष्ट्र में आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आवंटित किया जा सके। तदनुसार, शरद पवार समूह ने आयोग को तीन नाम – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदराव पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार — का सुझाव दिया। शरद पवार गुट ने अपने लिए चुनाव चिह्न ‘बरगद का पेड़’ भी मांगा था।
इस नाम पर लगाई मुहर
आयोग ने शरद पवार को बताया कि उसने ‘‘महाराष्ट्र में छह सीट के लिए आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार के विकल्प के रूप में आपकी पहली पसंद, यानी ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार’ को आपके समूह/गुट के नाम के रूप में स्वीकार कर लिया है।

×
Date : 08 February 2024 Posted By : EDITOR
चुनाव आयोग से शरद पवार गुट को मिला नया नाम, राज्यसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल
News Image

चुनाव आयोग से शरद पवार गुट को मिला नया नाम, राज्यसभा चुनाव में होगा इस्तेमाल

Mumbai: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह के लिए पार्टी का नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार' आवंटित किया। आयोग का यह आदेश अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नाम और ‘घड़ी' चुनाव चिह्न देने के एक दिन बाद आया है। अजित पवार पिछले साल जुलाई में राकांपा के अधिकतर विधायकों के साथ अलग हो गए थे और उन्होंने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार का समर्थन किया था।
तीन नाम सुझाने को कहा था
आयोग ने शरद पवार समूह से तीन नाम सुझाने को कहा था, जिनमें से एक को महाराष्ट्र में आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर आवंटित किया जा सके। तदनुसार, शरद पवार समूह ने आयोग को तीन नाम - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदराव पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार -- का सुझाव दिया। शरद पवार गुट ने अपने लिए चुनाव चिह्न ‘बरगद का पेड़' भी मांगा था।
इस नाम पर लगाई मुहर
आयोग ने शरद पवार को बताया कि उसने ‘‘महाराष्ट्र में छह सीट के लिए आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार के विकल्प के रूप में आपकी पहली पसंद, यानी ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार' को आपके समूह/गुट के नाम के रूप में स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]