PM Modi inaugurated the Sonamarg tunnel

PM मोदी ने सोनमर्ग सुरंग का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने सोनमर्ग सुरंग का किया उद्घाटन

-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

श्रीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले को आज सोमवार को एक बड़ी सौगात दे दी है। दरअसल पीएम मोदी ने सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया है। यह जेड-मोड़ टनल 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। सुरंग के उद्घाटन से सोनमर्ग पर्यटकों के लिए पूरे साल खुला रहेगा। इसके साथ ही श्रीनगर से कारगिल-लेह तक की यात्रा का समय भी कम होगा। यहां बताते चलें कि सोनमर्ग सुरंग लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच हर तरह के मौसम में सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी को देखते हुए तैयार की गई है। इसे आज पीएम मोदी ने उद्घाटित कर जम्मू-कश्मीर समेत देश को एक बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी के कश्मीर दौरे से पूर्व घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाते हुए सुरक्षा इंतजामों को सख्त कर दिया गया। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को गांदरबल जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करने के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी की सुरक्षा टीम के एसपीजी कमाडों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का जिम्मा पहले ही संभाल लिया था। बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना सोमवार के उद्घाटन के लिए सुरक्षा तंत्र का हिस्सा बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी…

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी… एलपीजी की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक, हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, सरकार की अपील… वैकल्पिक व्यवस्था तलाशे जनता कच्चे तेल की मार…तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के बढ़ाए दाम, इंडस्ट्रियल यूल की कीमत […]

विदाई भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने जब कहा, मुझे कंट्रोल मत करो………….सदन में खूब ठहाके लगे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विदाई भाषण में प्रियंका चतुर्वेदी ने जब कहा, मुझे कंट्रोल मत करो………….सदन में खूब ठहाके लगे नई दिल्ली । संसद के उच्च सदन राज्यसभा में 18 मार्च को 59 सेवानिवृत्त सांसदों को विदाई दी गई, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं। विदाई सत्र में प्रियंका ने अपने […]