PM Modi said after inaugurating Ganderbal tunnel

PM मोदी गांदरबल टनल का उद्घाटन कर बोले- मौसम, बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां देख दिल बाग-बाग हो गया

ये नया जम्मू-कश्मीर है, अब लोग रात में लाल चौक पर आइसक्रीम खाने जाते हैं

सोनमर्ग। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल टनल का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ये मौसम, ये बर्फ की सफेद चादर से ढकी खूबसूरत पहाड़ियां, इन्हें देखकर दिल बाग-बाग हो गया। दो दिन पहले हमारे सीएम उमर अब्दुल्ला जी ने सोशल मीडिया पर यहां की कुछ तस्वीरें शेयर की थी उन तस्वीरों को देखने के बाद यहां आपके बीच आने के लिए मेरी बेसब्री बढ़ गई थी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक बड़ी सौगात लेकर आपके बीच आया हूं। कुछ दिन पहले मुझे जम्मू में रेल डिवीजन का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। ये आपकी बहुत पुरानी मांग थी। आज मुझे सोनमर्ग टनल देश को और आपको सौंपने का मौका मिला है यानी जम्मू-कश्मीर की, लद्दाख की एक और बहुत पुरानी मांग आज पूरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि टनल से सर्दियों के मौसम में सोनमर्ग की कनेक्टिविटी भी बनी रहेगी। इससे सोनमर्ग समेत इस पूरे इलाके में टूरिज्म को भी नए पंख लगने वाले हैं। आने वाले दिनों में रेल और रोड कनेक्टिविटी के बहुत सारे प्रोजेक्ट्स जम्मू-कश्मीर में पूरे होने वाले हैं। अब तो कश्मीर वादी रेल से भी जुड़ने वाली है। मैं देख रहा हूं कि इसको लेकर भी यहां खुशी का माहौल है।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद ही 2015 में सोनमर्ग टनल के वास्तविक निर्माण का काम शुरु हुआ था। मुझे खुशी है कि इस टनल का काम हमारी ही सरकार में पूरा भी हुआ है। आप पक्का मानिए, ये मोदी है वादा करता है, तो निभाता भी है। हर काम का एक समय होता है और सही समय पर सही काम भी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बदलने का बहुत बड़ा श्रेय यहां की अवाम को जाता है। ये नए जम्मू-कश्मीर का एक नया दौर है। अब लोग रात में भी लाल चौक पर आइसक्रीम खाने जा रहे हैं। वहां बड़ी रौनक रहती है।
पीएम ने कहा कि आज भारत, तरक्की की नई बुलंदी की तरफ बढ़ रहा है। हर देशवासी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जुटा है। ये तभी हो सकता है, जब हमारे देश का कोई भी हिस्सा, कोई भी परिवार तरक्की से पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी बीते 10 साल में एक से बढ़कर एक शैक्षणिक संस्थान बने हैं, इसका बहुत बड़ा फायदा यहां के नौजवानों को हुआ है।

×
Date : 14 January 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी गांदरबल टनल का उद्घाटन कर बोले- मौसम, बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां देख दिल बाग-बाग हो गया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़

📰 Generate e-Paper Clip भाईदूज पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री की सौगात, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1831 करोड़ पिछोर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित, शिवपुरी को ₹221.22 करोड़ के 121 विकास कार्यों की सौगात; पिछोर को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन। भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण

📰 Generate e-Paper Clip भारत में Fixed Broadband की जंग: Airtel, Jio और BSNL की सेवाओं का तुलनात्मक विश्लेषण Mumbai: ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो […]