PM Modi lauds Indores Ek Ped Maa Ke Naam in Mann Ki Baat

PM मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में इन्दौर में “एक पेड़ माँ के नाम” हुए वृहद पौध-रोपण की प्रशंसा की

 

PM मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में इन्दौर में “एक पेड़ माँ के नाम” हुए वृहद पौध-रोपण की प्रशंसा की

प्रत्येक नागरिक से अपनी “माँ” और “धरती माँ” के नाम पौधा लगाने का किया आहवान

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुए विशेष कार्य का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इन्दौर में एक ही समय लाखों पौधों का रोपण किया गया है, जो अपने आप में अनूठा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम की चर्चा की थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अच्छे कार्य हुए हैं। स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बनाने वाले इन्दौर शहर में एक शानदार कार्यक्रम हुआ जिसमें “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के दौरान एक ही दिन में एक वक्त में लाखों पौधे लगाए गए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों से आहवान किया कि अपनी माँ के नाम पेड़ लगाने के इस अभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़ें। साथ ही पौधा लगाने की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरित होकर अभियान से जुड़ें। इस अभियान से जुड़कर नागरिकों को अपनी “माँ” और “धरती माँ” दोनों के लिए कुछ विशेष कर पाने का अहसास होगा। प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक और युवा भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

 

अभियान के लिए विशेष प्रयास और प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयास और प्रोत्साहन से मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में निरंतर पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें मंत्रीगण, सांसद, विधायक, सभी जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक भी पौध-रोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों को भी इस अभियान में व्यापक भागीदारी का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के आहवान पर सभी जिलों में पौध-रोपण जारी है। पौध-रोपण के साथ लोग अनके संरक्षण का संकल्प भी ले रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]