PM Modi met Meloni with a smile and warmly hugged Lula

मेलोनी से मुस्कुराते हुए मिले पीएम मोदी और गर्मजोशी से लूला को लगाया गले

जी-20 समिट में हिस्सा ले रहे पीएम मोदी ने अनेक देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

केपटाउन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में शनिवार को जी-20 समिट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हंसते-मुस्कुराते हुए मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को गले लगा गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के अलग-अलग देशों से आए नेताओं से मुलाकात की। सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर स्वागत किया। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को हाथ जोड़ नमस्ते किया, इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें दोनों ही नेता हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी के अतिरिक्त अनेक देशों के राजनेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा से खास मुलाकात की। नेताद्वय ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे को गले लगाया। गले मिलते हुए सिल्वा पीएम मोदी की पीठ थपथपाते हुए भी नजर आए। यही नहीं यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी पीएम मोदी से गले मिले। इस दौरान विभिन्न देशों से भारत की प्रगाढ़ता की झलक भी स्पष्ट नजर आई। पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के सत्र को भी संबोधित किया।
इटली और भारत के संबंधों पर जोर
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी ने इस मुलाकात में भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया। दोनों ही देशों के नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और उर्जा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। यहां नेताद्वय ने यूक्रेन संकट से लेकर जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की इस मुलाकात को जानकार सकारात्मक बता रहे हैं। यहां बताते चलें कि इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 51वें जी-7 समिट के दौरान भी इटली की पीएम मेलोनी से मुलाकात की थी।

×
Date : 22 November 2025 Posted By : EDITOR
मेलोनी से मुस्कुराते हुए मिले पीएम मोदी और गर्मजोशी से लूला को लगाया गले
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]