PM Modi on the Women Reservation Bill Whoever

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी…………जिसने नारी शक्ति का विरोध किया, उसका बुरा हाल हुआ

पीएम मोदी ने विपक्ष से कहा, मैं विज्ञापन देकर सभी का धन्यवाद देने तैयार हूं
नई दिल्ली,(ईएमएस)। लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर जारी चर्चा में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है। उसका हाल बुरे से बुरा हुआ है। उन्हें कभी माफी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि इसलिए जिन्हें भी इसमें राजनीति की बू आ रही है, वे खुद के परिणामों को देख लें। इसमें फायदा है, जो नुकसान हो रहा है उससे बच सकते है। इसलिए इस बिल को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। इसलिए हमारी नीयत की खोट को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।
इसके पहले अखिलेश यादव ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है। जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा वे उसके मान सम्मान को कैसे रख सकते है। वहीं चर्चा में शामिल होकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां कुछ लोगों को लगता है, इसमें कहीं न कहीं मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। इसका अगर विरोध करते हैं, तब स्वभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। अगर साथ चलते हैं, तब किसी को भी नहीं होगा। फिर अलग पहलू हो जाता है। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही पारित हो जाए, तब मैं विज्ञापन देकर सभी का धन्यवाद देने तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देने वाला हूं। ले लो जी क्रेडिट। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि अगर गांरटी शब्द चाहिए, तब मैं वह शब्द भी उपयोग करता हूं, वादा की बात करते हो, तब उसका भी इस्तेमाल करता हूं। तमिल में कोई शब्द हो, तब मैं उस शब्द को भी कहता हूँ। क्योंकि जब नीयत साफ है, तब शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।
इस दौरान विपक्ष पर तंज कंसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां परंपरा है कि अच्छे काम में किसी की नजर न लगे इसके लिए काला टीका लगाते हैं, इसलिए मैं आपका (डीएमके) धन्यवाद करता हूं। दरअसल, पीएम मोदी ने डीएमके का नाम लिए बिना जिक्र किया। डीएमके सांसद आज परिसीमन बिल का विरोध करने के लिए काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। हम भ्रम में न रहें, हम अहंकार में न रहें। यहां मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं। हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। ये उनका हक है। और हमने कई दशकों से उन्हें रोका है। आज उसका प्रायश्चित करके उस अपराध से मुक्ति पाने का मौका है।

×
Date : 16 April 2026 Posted By : EDITOR
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी…………जिसने नारी शक्ति का विरोध किया, उसका बुरा हाल हुआ
News Image

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी............जिसने नारी शक्ति का विरोध किया, उसका बुरा हाल हुआ
पीएम मोदी ने विपक्ष से कहा, मैं विज्ञापन देकर सभी का धन्यवाद देने तैयार हूं
नई दिल्ली,(ईएमएस)। लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर जारी चर्चा में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है। उसका हाल बुरे से बुरा हुआ है। उन्हें कभी माफी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि इसलिए जिन्हें भी इसमें राजनीति की बू आ रही है, वे खुद के परिणामों को देख लें। इसमें फायदा है, जो नुकसान हो रहा है उससे बच सकते है। इसलिए इस बिल को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। इसलिए हमारी नीयत की खोट को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।
इसके पहले अखिलेश यादव ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी नारी को नारा बनाने की कोशिश कर रही है। जिन्होंने नारी को अपने संगठन में नहीं रखा वे उसके मान सम्मान को कैसे रख सकते है। वहीं चर्चा में शामिल होकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां कुछ लोगों को लगता है, इसमें कहीं न कहीं मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। इसका अगर विरोध करते हैं, तब स्वभाविक है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। अगर साथ चलते हैं, तब किसी को भी नहीं होगा। फिर अलग पहलू हो जाता है। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए जैसे ही पारित हो जाए, तब मैं विज्ञापन देकर सभी का धन्यवाद देने तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देने वाला हूं। ले लो जी क्रेडिट। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि अगर गांरटी शब्द चाहिए, तब मैं वह शब्द भी उपयोग करता हूं, वादा की बात करते हो, तब उसका भी इस्तेमाल करता हूं। तमिल में कोई शब्द हो, तब मैं उस शब्द को भी कहता हूँ। क्योंकि जब नीयत साफ है, तब शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।
इस दौरान विपक्ष पर तंज कंसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां परंपरा है कि अच्छे काम में किसी की नजर न लगे इसके लिए काला टीका लगाते हैं, इसलिए मैं आपका (डीएमके) धन्यवाद करता हूं। दरअसल, पीएम मोदी ने डीएमके का नाम लिए बिना जिक्र किया। डीएमके सांसद आज परिसीमन बिल का विरोध करने के लिए काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। हम भ्रम में न रहें, हम अहंकार में न रहें। यहां मैं और तुम की बात नहीं कर रहा हूं। हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। ये उनका हक है। और हमने कई दशकों से उन्हें रोका है। आज उसका प्रायश्चित करके उस अपराध से मुक्ति पाने का मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]