PM Modi reached Kerala Vizhinjam International Deepwater

केरल पहुंचे पीएम मोदी ने विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को सौंपा

सीएम विजयन ने कहा पीएम मोदी की उपस्थित इस मौके को खास बनाती

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को सौंपा। तिरुवनंतपुरम में स्थित, गहरे समुद्र का बंदरगाह भारत का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट हब है। यह केरल को वैश्विक नौसैनिक मानचित्र पर लेकर आता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे। केरल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तैया किया गया है।
एपीएसईजेड द्वारा सार्वजनिक-निजी मॉडल के तहत सरकार के साथ साझेदारी में करीब 8,867 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, इससे वैश्विक शिपिंग और व्यापार मार्गों में भारत की मौजूदगी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विझिनजाम बंदरगाह के उद्घाटन समारोह के दौरान केरल के सीएम विजयन ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर बात की। उन्होंने कहा, मैं पिछले माह पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा बेरहमी से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर शुरुआत करना चाहता हूं। उनकी क्षति हमें राष्ट्र विरोधी और विभाजनकारी ताकतों से अपने देश की रक्षा करने के लिए एकजुट रहने की याद दिलाती है।
इस दौरान सीएम विजयन ने कहा, केरल सरकार और मेरी ओर से, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत करता हूं, जो बंदरगाह का उद्घाटन के लिए अपना कीमती समय निकल कर यहां आए हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। इस बंदरगाह का चालू होना आधुनिक युग की शुरुआत का प्रतीक है। पीएम मोदी की मौजदूगी इस मौके को और भी खास बनाती है और हम सभी के लिए बहुत खुशी लाती है।
सीएम विजयन ने कहा, केरल के लोगों की ओर से, मैं फिर प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए हमारे राज्य का दौरा किया। मैं इस मिशन को उत्कृष्टता के साथ क्रियान्वित करने के लिए अडानी समूह को भी बधाई देता हूं।

×
Date : 02 May 2025 Posted By : EDITOR
केरल पहुंचे पीएम मोदी ने विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को सौंपा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]