PM Modi should do air show, we will do job show Tejashwi Yadav

पीएम मोदी एयर शो करें, हम जॉब शो करेंगे : तेजस्वी यादव

 

पटना। लोकसभा चुनाव के रण में आए दिन राजनीतिक बयानबाजियां चल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वे लोग कभी काम और मुद्दों की बात नहीं करते। चार चीजें असंभव हैं, पहला- सूर्य का पश्चिम से उगना, दूसरा- रेगिस्तान में मछली पकड़ना, तीसरा-आसमान में पेड़ उगाना और चौथा- भाजपा के लोगो से काम की बात करना। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने दस साल में कितनी नौकरियां दी हैं। अमीर-अमीर होता जा रहा है और गरीब-गरीब होता रहा है, आखिर ऐसा क्यों। देश की अर्थव्यवस्था क्यों खराब और चौपट होती जा रही है। ये शिक्षा-चिकित्सा की बात कभी नहीं करते हैं। भाजपा पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि ये हिंदू, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर…. इधर-उधर की बात करते हैं। भाजपा के लोगों ने देश के किसान, नौजवान के भलाई की कोई बात नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एयर शो करें या फिर रोड शो, हम जॉब शो करेंगे। अभी तीन फेज का चुनाव हुआ है, इसी में भाजपा का हालात खराब है, अभी 4 फेज बचा हुआ है। भाजपा की हालत टाइट है, चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला होगा। सत्ता से भाजपा को भगाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL2026 : SRH vs RR : Sunrisers Hyderabad का धमाका: Rajasthan Royals को 57 रन से हराकर दी सीजन की पहली हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL2026 : SRH vs RR : Sunrisers Hyderabad का धमाका: Rajasthan Royals को 57 रन से हराकर दी सीजन की पहली हार डेब्यू मैच में ‘तहलका’ मचाने वाले गेंदबाज Praful Hinge का जलवा UNN: IPL के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार मिली। राजीव गांधी स्टेडियम में टीम […]

अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया इस्लामाबाद । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई है। इस पूरे विवाद और वार्ता का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र स्ट्रेट ऑफ […]