PM Modi took a dip in the sea

Dwarka: PM मोदी ने समुद्र में लगाई डुबकी, भगवान कृष्ण को अर्पित किए मोर पंख

 

Dwarka: PM मोदी ने समुद्र में लगाई डुबकी, भगवान कृष्ण को अर्पित किए मोर पंख

नई दिल्ली : पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही समुद्र में डूबी प्राचीन द्वारका नगरी में भी दर्शन किए। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को नमन किया। डुबकी लगाने से पहले मोदी के कमर पर मोर के पंख भी बंधे हुए थे। पीएम मोदी ने इसकी तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट की। कैप्शन में लिखा- “पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।”
द्वारका शहर के ‘दर्शन’ किए
द्वारका नगरी के दर्शन करने के बाद पीएम ने कहा, ”आज मैंने उन क्षणों का अनुभव किया जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मैं समुद्र की गहराई में गया और प्राचीन द्वारका शहर के ‘दर्शन’ किए। पुरातत्वविदों ने द्वारका शहर के बारे में बहुत कुछ लिखा है पानी के अंदर छुपी हुई। हमारे धर्मग्रंथों में भी द्वारका के बारे में कहा गया है कि यह खूबसूरत दरवाजों और दुनिया की चोटी जितनी ऊंची इमारतों वाला शहर था।”

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]