PM Modi took a jibe and said- some people will see Bihar elections

पीएम मोदी ने कसा तंज कहा- कुछ लोगों को कोसी नाम में भी बिहार चुनाव दिख जाएगा

PM मोदी ने कसा तंज कहा- कुछ लोगों को कोसी नाम में भी बिहार चुनाव दिख जाएगा

संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने तंज भी कसा और कहा कि आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। चार टावरों के नाम हैं- कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली, जो भारत की चार महान नदियां हैं, लेकिन कुछ लोगों को टावर का नाम कोसी रखने में असहजता महसूस होगी। वे इसे नदी के रूप में नहीं, बल्कि बिहार चुनाव के चश्मे से देखेंगे।
पीएम मोदी ने कोसी नदी के नाम पर टावर को लेकर जिस तरह से बयान दिया वो साफ तौर पर विपक्ष पर निशाना था। पीएम ने बिहार चुनाव का जिक्र कर विपक्ष पर तंज भी कस दिया। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य में मतदाता सूचियों को लेकर विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। विपक्ष चुनाव आयोग की इस कवायद का विरोध कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार की शह पर जानबूझ कर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काट रहा है। वहीं, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से चुनाव आयोग की कवायद बताया है।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण करने वाले श्रमिकों श्रमजीवियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदूर का पौधा भी लगाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, किरेन रीजिजू समेत अन्य मंत्री और सांसद मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सांसदों को नए आवासों में कोई समस्या नहीं होगी और वे अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इन बहुमंजिला इमारतों में 180 से अधिक सांसद एक साथ रह सकेंगे। पर्याप्त संख्या में सांसद आवासों के अभाव में सरकारी खर्च बहुत अधिक था। सांसद आवासों की कमी के बावजूद, 2014 तक कोई नया आवास नहीं बनाया गया। हमने इस काम को एक अभियान के रूप में लिया। 2014 से अब तक लगभग 350 सांसद आवास बनाए जा चुके हैं। स्वच्छता इस इमारत की पहचान बने, ये हम सबका वादा होना चाहिए। 

×
Date : 11 August 2025 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी ने कसा तंज कहा- कुछ लोगों को कोसी नाम में भी बिहार चुनाव दिख जाएगा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]