भोपाल: प्रधानमंत्री मोदी ने जनजाति कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया - Update Now News

भोपाल: प्रधानमंत्री मोदी ने जनजाति कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया

 

भोपाल:  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुँचकर जनजातीय गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित जनजातीय नायकों की गौरव गाथा और कलाकृतियों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और वन धन केन्द्रों के उत्पादों का भी अवलोकन किया और जनजातीय उद्यमिता को सराहा। प्रधानमंत्री ने इसी दौरान वयोवृद्ध जन-प्रतिनिधि पूर्व मंत्री 103 वर्षीय श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
“मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भेंट किया शहीदों की मिट्टी का अमृत कलश”
महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 23 जिलों के 75 जनजातीय रणबाँकुरे शहीदों के शहीद स्थलों की मिट्टी से पूरित अमृत कलश भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भोपाल की गोंड रानी कमलापति की प्रतिमा की लघु प्रतिकृति भी भेंट की। प्रसिद्ध जनजातीय लोक चित्रकार पद्मश्री सुश्री भूरी बाई एवं श्री भज्जू सिंह ने अपनी चित्रकृति “भाबरी” और “छाँह” प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेंट की।
“परंपरागत तरीके से हुआ प्रधानमंत्री  मोदी का स्वागत”
महासम्मेलन के मंच पर पहुँचने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जनजातीय संस्कृति के अनुरूप परंपरागत स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को तीर-धनुष भेंट किये। प्रधानमंत्री श्री मोदी को धनसिंह भाबर एवं श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने परंपरागत जनजातीय जैकेट पहनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को वन मंत्री श्री विजय शाह ने बैगा माला व पगड़ी पहनाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बैगा माला एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। लगभग 425 लोक कलाकारों ने आकर्षक लय ताल के साथ जनजातीय करमा नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने दिया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया, खाद्य प्र-संस्करण तथा जल शक्ति श्री प्रहलाद पटेल, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री एल. मुरूगन, मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य, सांसद एवं विधायक आदि उपस्थित थे।
“जम्बूरी मैदान हेलीपेड पर भी जनजातीय परम्परा से हुआ स्वागत”
महासम्मेलन के पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्टेट हैंगर से जम्बूरी मैदान हैलीपेड पहुँचने पर जनजातीय परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। जनजातीय समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री के जम्बूरी मैदान हैलीपेड आगमन पर राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, संभागायुक्त भोपाल श्री गुलशन बामरा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और जन- प्रतिनिधियों ने अभिनंदन कर अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]