PM Modi's Jammu and Kashmir visit postponed

PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा स्थगित, मौसम को बताया वजह

19 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को दिखाने वाले थे हरी झंडी

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर यात्रा स्थगित हो गई है। इस दौरे में पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।
इस यात्रा को स्थगित करने का फैसला खराब मौसम की चेतावनी बताया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के श्रीनगर कार्यालय ने 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
पीएम के दौरे को लेकर राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन पर पहले ही मॉक ड्रिल और ट्रायल रन किया जा चुका है। मंगलवार को इस खंड पर ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किए थे। विशेष सतर्कता कठुआ, उधमपुर, रियासी और रामबन जिलों में बरती जा रही थी। इसके अलावा पुंछ जिले के लस्साना के जंगलों में भी तलाशी अभियान जारी है।
कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की, जिसमें पीएम मोदी की यात्रा और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। यात्रा के दौरान दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें- एक श्रीनगर से कटरा और दूसरी कटरा से श्रीनगर तक चलाने की योजना थी। ये ट्रेनें उद्घाटन के दिन से शुरू होनी थीं। अब पीएम मोदी की यात्रा स्थगित हो गई है, तो उद्घाटन कार्यक्रम की नई तारीख का इंतजार है।
सूत्रों के मुताबिक मौसम अनुकूल होने के बाद पीएम मोदी का दौरा फिर तय किया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी। वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और इस क्षेत्र के लिए आधुनिक एवं कुशल रेल सेवा उपलब्ध होगी। इस ऐतिहासिक ट्रेन सेवा के शुरू होने के साथ ही कश्मीर तक सीधी रेल संपर्क सुविधा की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हो जाएगी। वर्तमान में घाटी में केवल संगलदान एवं बारामूला के बीच और कटरा से देश भर के गंतव्यों के लिए ट्रेन चलती हैं।

×
Date : 17 April 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा स्थगित, मौसम को बताया वजह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]