The country will be free from Naxalism by March 31, 2026 - Shah

31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, मुझे अपने जवानों पर पूरा भरोसा: शाह

नीमच । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और सीआरपीएफ इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। वे मध्यप्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 86वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा और सीएपीएफ तथा सीआरपीएफ, खासकर इसकी कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) इकाई इसमें अहम भूमिका निभाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नीमच में 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह में परेड दल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अशांति होती है, तब गृहमंत्री के नाते जब मुझे पता चलता है कि वहां सीआरपीएफ के जवान हैं, तब मुझे बहुत सुकून मिलता है, मैं अपने दूसरे काम भी करता हूं, क्योंकि भरोसा है कि अगर सीआरपीएफ के जवान हैं, तब जीत निश्चित है। चाहे कश्मीर घाटी में आतंकवादियों से लड़ना हो या पूर्वोत्तर में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी हो, और सबसे महत्वपूर्ण नक्सलवादियों को सिर्फ चार जिलों तक सीमित करना हो, इन सभी चीजों में सीआरपीएफ के जवानों का बड़ा रोल है।
इसके पहले केंद्रीय मंत्री शाह ने सीआरपीएफ के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है। सीआरपीएफ दिवस हर साल 19 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि 1950 में इसी दिन तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को ध्वज सौंपा था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल विस्तारित समारोह के हिस्से के रूप में 17 अप्रैल को परेड आयोजित की गई।

×
Date : 17 April 2025 Posted By : EDITOR
31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, मुझे अपने जवानों पर पूरा भरोसा: शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]