PM Modi’s Leadership Has Made India Strong CM Dr. Yadav

PM मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली राष्ट्र, अब सहन नहीं होगा अन्याय: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की यात्रा में हुए शामिल

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान , CM यादव ने किया अभियान का शुभारंभ”

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। अब अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार इंदौर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान की विशाल यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंग गया। देशभक्ति के जोश और जुनून का अद्भूत वातावरण देखने को मिला। शहर देशभक्ति गीतों और वंदे् मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, जिसमें हजारों नागरिक सहभागी बने। समाज के हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म के लोग जोश और जुनून के साथ शामिल हुए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण  रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया,  मनोज पटेल,  मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती तथा सुदर्शन गुप्ता, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष  प्रताप करोसिया, सुमित मिश्रा तथा  श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां के नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारे तिरंगे की आन, बान और शान पहले से कहीं अधिक बुलंद हुई है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि 15 अगस्त को हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए जन-जन तक स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए इंदौर नगर निगम के स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन (वाट्सएप चेटबॉट सेवा) का शुभारंभ भी किया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार 8 वर्षों से देश में स्वच्छता में अव्वल है। इंदौर अब डिजिटल तकनीकी का उपयोग कर स्वच्छता के कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण को त्वरित और अधिक प्रभावी बना रहा है। उन्होंने आज से प्रारंभ हुई स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को श्री सुमित मिश्रा ने भी संबोधित किया।
तिरंगे से सजे रथ में सवार हुए मुख्यमंत्री-नागरिकों का किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव यात्रा में तिरंगे से सजे विशेष रथ पर सवार हुए। उन्होंने यात्रा मार्ग में नागरिकों का अभिवादन किया। जगह-जगह नागरिकों ने मुख्यमंत्री का उत्साह और उमंग से भव्य स्वागत किया। यात्रा ऐतिहासिक राजवाड़ा से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री, जेल रोड, जिला न्यायालय के सामने से होते हुए ऐतिहासिक गांधी हाल में सम्पन्न हुयी।
सैंकड़ों मंचों से हुआ स्वागत
यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाया। यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाज, व्यापारी वर्ग, खेल संगठनों, औद्योगिक संगठनों आदि द्वारा मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में युवा, छात्र-छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब, खिलाड़ी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। यात्रा में विशेष रूप से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिये। संत समाज, धर्माचार्य, महिलाएं भगवा साड़ी में सम्मिलित हुई। यात्रा में स्वच्छता कर्मी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मियों और लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के स्वच्छता में देश में लगातार आठवीं बार अव्वल रहने पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों और अन्य बहनों से राखी भी बंधवायी। यह राखी जीरो वेस्ट थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया।
ब्रास बैंड और संगीत मंडली के देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के तराने प्रस्तुत करते हुए ब्रास बैंड शामिल हुए। वहीं अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने भी देश भक्ति गीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी भगवा पगड़ी में शामिल हुए। महाराष्ट्रियन समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ नासिक ढोल पर प्रस्तुति दी। यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने देवी अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण भी कराया।

×
Date : 13 August 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली राष्ट्र, अब सहन नहीं होगा अन्याय: CM डॉ. मोहन यादव
News Image

PM मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली राष्ट्र, अब सहन नहीं होगा अन्याय: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान की यात्रा में हुए शामिल

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान , CM यादव ने किया अभियान का शुभारंभ"

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। अब अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार इंदौर में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान की विशाल यात्रा में शामिल हुए। पूरा शहर राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के रंग में रंग गया। देशभक्ति के जोश और जुनून का अद्भूत वातावरण देखने को मिला। शहर देशभक्ति गीतों और वंदे् मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, जिसमें हजारों नागरिक सहभागी बने। समाज के हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म के लोग जोश और जुनून के साथ शामिल हुए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण  रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया,  मनोज पटेल,  मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती तथा सुदर्शन गुप्ता, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष  प्रताप करोसिया, सुमित मिश्रा तथा  श्रवण चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां के नागरिकों को लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमारे तिरंगे की आन, बान और शान पहले से कहीं अधिक बुलंद हुई है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि 15 अगस्त को हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए जन-जन तक स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए इंदौर नगर निगम के स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन (वाट्सएप चेटबॉट सेवा) का शुभारंभ भी किया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर लगातार 8 वर्षों से देश में स्वच्छता में अव्वल है। इंदौर अब डिजिटल तकनीकी का उपयोग कर स्वच्छता के कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण को त्वरित और अधिक प्रभावी बना रहा है। उन्होंने आज से प्रारंभ हुई स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को श्री सुमित मिश्रा ने भी संबोधित किया।
तिरंगे से सजे रथ में सवार हुए मुख्यमंत्री-नागरिकों का किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव यात्रा में तिरंगे से सजे विशेष रथ पर सवार हुए। उन्होंने यात्रा मार्ग में नागरिकों का अभिवादन किया। जगह-जगह नागरिकों ने मुख्यमंत्री का उत्साह और उमंग से भव्य स्वागत किया। यात्रा ऐतिहासिक राजवाड़ा से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री, जेल रोड, जिला न्यायालय के सामने से होते हुए ऐतिहासिक गांधी हाल में सम्पन्न हुयी।
सैंकड़ों मंचों से हुआ स्वागत
यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाया। यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाज, व्यापारी वर्ग, खेल संगठनों, औद्योगिक संगठनों आदि द्वारा मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में युवा, छात्र-छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब, खिलाड़ी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। यात्रा में विशेष रूप से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिये। संत समाज, धर्माचार्य, महिलाएं भगवा साड़ी में सम्मिलित हुई। यात्रा में स्वच्छता कर्मी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मियों और लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के स्वच्छता में देश में लगातार आठवीं बार अव्वल रहने पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों और अन्य बहनों से राखी भी बंधवायी। यह राखी जीरो वेस्ट थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया।
ब्रास बैंड और संगीत मंडली के देशभक्ति के तरानों से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के तराने प्रस्तुत करते हुए ब्रास बैंड शामिल हुए। वहीं अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने भी देश भक्ति गीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी भगवा पगड़ी में शामिल हुए। महाराष्ट्रियन समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ नासिक ढोल पर प्रस्तुति दी। यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने देवी अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण भी कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]