West Bengal : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने थामा TMC का दामन - Update Now News

West Bengal : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने थामा TMC का दामन

 

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे व कांग्रेसी नेता अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं कांग्रेस छोड़ने पहले पिछले महीने अभिजीत मुखर्जी, कोलकाता में अभिषेक बनर्जी से भी मिले थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में जा सकते हैं। आखिरकार कयास सही निकले और अब 5 जुलाई को उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया। बता दें कि टीएमसी में जाने के बाद उन्होंने कहा कि, जिस तरह ममता बनर्जी ने बीजेपी की हालिया सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि भविष्य में दूसरों के सहयोग से वह पूरे देश में ऐसा ही कर पाएंगी। खबर ये भी है कि अभिजीत को टीएमसी जंगीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। फिलहाल अभिजीत मुखर्जी 2019 में जंगीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]