Prashant Kishor gana las elecciones parciales en una gran

उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत

उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस और गुजरात में BJP की जीत

नई दिल्ली: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत गई है। बिहार के बांकीपुर में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कलेक्टर की जनसुनवाई: 132 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 कलेक्टर की जनसुनवाई: 132 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए समस्या समाधान के निर्देश नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा […]

Madhya pradesh: रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक लाइफस्टाइल एग्जीबिशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya pradesh: रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक लाइफस्टाइल एग्जीबिशन इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहद […]