Prashant Kishor when RJD is in the government

राजद जब भी सरकार में आती है, तो समाज में असामाजिक तत्व बढ़ते हैं : प्रशांत किशोर

 

समस्तीपुर। चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को राजद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में राजद जब भी सरकार में आती है, तो समाज में असामाजिक तत्व बढ़ते हैं।
जन सुराज पदयात्रा के माध्यम से बिहार की राजनीति में पहचान बनाने में जुटे प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में कहा कि महागठबंधन बना था तब से लोगों के मन में आंशका है कि कानून-व्यवस्था बिहार में बिगड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है, जिनका फोकस अब शासन-प्रशासन व्यवस्था पर नहीं है। मुख्यमंत्री राजनीतिक जोड़तोड़ में और अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए दूसरी वजह शराबबंदी कानून है। सरकार द्वारा जो शराबबंदी कानून लागू किया गया है, उसमें सही अर्थों में सिर्फ शराब की दुकानें बंद हुई हैं। आज घर-घर शराब बिक ही रही है। पूरे प्रशासन की प्राथमिकता शराबबंदी हो गई है।
उन्होंने कहा कि जब प्रशासन व्यवस्था पूरा शराब पर ही लगा रहेगा, तो सामान्य कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ेगी ही। उन्होंने कहा कि लोगों का अनुभव और लोगों का मानना है कि राजद जब सरकार में रहती है तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। पिछले चार-पांच महीनों से बिहार में स्थिति और बिगड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका की रूसी तेल खरीद पर सख्ती: भारत सहित 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ का प्रस्ताव UNN: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की है। अमेरिकी सीनेट में संशोधित बिल पेश किया गया है, जिसमें रूस से तेल और गैस […]

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा फौरी जवाब नई दिल्ली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके अनशन से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार […]