President Donald Trump gives 90 days relief to 75 countries

President Donald Trump :  ट्रंप के दो बड़े ऐलान, चीन पर 125% टैरिफ की मार, 75 देशों को 90 दिन की राहत

News agency : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार युद्ध को बढ़ाते हुए उसके खिलाफ अतिरिक्त आयात शुल्क को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए कहा है कि यह शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। उन्होंने ऐसे देशों के खिलाफ जवाबी शुल्क को 90 दिन के लिए दस प्रतिशत तक सीमित रखने का फैसला किया है जो अमेरिका के साथ व्यापार संबंधी मसलों को बातचीत के जरिए समाधान निकालने को इच्छुक है उन्होंने कहा है कि चीन ने विश्व के बाजारों के प्रति सम्मान का अभाव दिखाया है। इसके आधार पर उन्होंने उसके खिलाफ प्रशुल्क बढ़ाने का यह निर्णय लिया है। इससे पहले अमेरिका ने चीन के खिलाफ 50 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की थी जिससे हाल के दिनों में चीन से आयातित वस्तुओं पर घोषित आयात शुल्क बढ़कर 104 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इसके जवाब में चीन ने भी कुल मिलाकर जवाबी आयात शुल्क को और बढ़ाकर 84 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के दबाव में नहीं आएगा और अंत तक लड़ेगा। ट्रंप ने इसी पोस्ट में कहा कि कभी न कभी आशा है कि निकट भविष्य में ही चीन और अन्य देशों को यह समझ में आएगा कि अमेरिका को नोचने के दिन अब और नहीं चलेंगे और इसे अधिक स्वीकार नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हाल के फैसलों के बाद और तथ्यों के आधार पर 75 से अधिक देशों ने अमेरिका के प्रतिनिधियों से बात की है और वे अमेरिका के साथ व्यापार से जुड़े विषयों, व्यापार बाधाओं, प्रशुल्कों, मुद्रा की विनिमय दर में हेराफेरी और अमेरिका के खिलाफ ऐसे अन्य तरीकों पर बातचीत करना चाहते है।
ट्रंप ने कहा है कि इन देशों ने अमेरिका के वाणिज्य विभाग , वित्त विभाग और अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि से इन विषयों पर बातचीत करके कोई समाधान निकालना चाहते है। राष्ट्रपति ने अपने अधिकारियों को इस संबंध में 90 दिन की मोहलत देने का अधिकार दिया है और इस अवधि में जवाबी प्रशुल्क को काफी कम रख कर 10 प्रतिशत रखने का अधिकार दिया है। यह निर्णय भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

×
Date : 10 April 2025 Posted By : EDITOR
President Donald Trump :  ट्रंप के दो बड़े ऐलान, चीन पर 125% टैरिफ की मार, 75 देशों को 90 दिन की राहत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]