President-Prime Minister congratulated the countrymen on Eid

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज्बे को मजबूत बनाए। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आशा है कि यह दिन पूरे समाज में सद्भाव और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेगा। ईद मुबारक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीतीश कुमार का जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, 24 को हो सकती है घोषणा -निशांत कुमार बहुत जल्द सरकार और संगठन दोनों में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पटना । जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय […]

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बिहार दिवस पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, PM ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश नई दिल्ली । बिहार दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसके गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर […]