President Putin said something that won everyone's hearts

राष्ट्रपति पुतिन ने कह दी दिल जीतने वाली बात…………आपके घर का भोजन बहुत अच्छा

राष्ट्रपति पुतिन ने कह दी दिल जीतने वाली बात…………आपके घर का भोजन बहुत अच्छा

संयुक्त प्रेसवार्ता में पीएम मोदी और पुतिन ने कई समझौतों का किया ज्रिक

नई दिल्ली। भारत-रूस के रिश्तों और सहयोग के 25 साल पूरे होने के मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे हैं। उनका ये दौरा दोनों देशों के लिए काफी अहमियत रखता है। जिस तरह से मोदी-पुतिन की जोड़ी गुरुवार से ही आत्मीयता के भाव में दिखाई दे रही है, वहां देखकर ऐसा लगता हैं कि पश्चिम की तमाम कोशिशों के बाद भी पारंपरिक साझेदार के तौर पर दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल के भारत-रूस के संबंधों को हम आगे ले जाएंगे। हम अपने व्यापारिक संबंधों को और आगे बढ़ाएंगे और हम दोनों से मिलकर 2030 तक का ट्रेड प्लान तैयार किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे पर भारत-रूस के बीच बात हुई है और भारत इस मामले मे किसी एक देश नहीं बल्कि शांति का पक्षधर रहा है। इसतरह के हालातों में भारत चाहता है कि दोनों देशों के बीच शांति होगी। इसतरह आतंकवाद के मामले पर दोनों देश एक-दूसरे का साथ देने को पूरी तरह से तैयार हैं, कि क्योंकि ये मानवता के लिए सीधा खतरा है। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने पर धन्यवाद देकर कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ये यात्रा दोनों देशों को एक साथ ग्लोबल चैलेंज का सामना करने की शक्ति देगी।
प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस संबंधों को नए आयाम तक ले जाने बात पूरजोर से कही। उन्होंने कई अहम क्षेत्रों पर व्यापक बात की और कई प्रमुख घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा और सुरक्षा को लेकर भारत-रूस संबंध हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं और आगे भी मजबूत बने रहने वाले है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में संस्कृति का गहरा संबंध रहा है। अब भारत में रूस के दो नए काउंसलेट खुलने से लोगों के बीच संपर्क और आदान-प्रदान और बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने टूरिज्म की दिशा में एक बड़ा कदम उठकर घोषणा की है कि रूसी नागरिकों के लिए 30 दिनों का फ्री वीजा जल्द शुरू होगा, जिससे टूरिज्म, शिक्षा और कारोबार संपर्कों को नई गति मिलेगी। ये वीजा ग्रुप के लिए भी मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैनपावर मोबिलिटी एग्रीमेंट से दोनों देशों के बीच कार्यबल सहयोग और बेहतर होगा।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों, वैश्विक मुद्दों, ऊर्जा सहयोग और आने वाले दशक की दिशा पर कई अहम बातें कही। पुतिन ने कहा कि मेरे मित्र पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सभी भारतीयों का धन्यवाद। आपके घर का भोजन बहुत अच्छा था। पुतिन ने कहा कि बातचीत में सुरक्षा, व्यापार, संस्कृति और आर्थिक सहयोग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि समझौते द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई गति देने और भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने भरोसा जाहिर किया कि दोनों देश 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य हासिल करने वाले है। पुतिन ने बताया कि भारत और रूस यूरोपीय-यूरेशियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर काम कर रहे हैं और दोनों देश नेशनल करेंसी के जरिए व्यापार बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]