President Smt. Draupadi Murmu to visit Ujjain on 19 September

MP: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 19 सितम्बर को उज्जैन में होगा आगमन

राष्ट्रपति ग्राम ढेंडिया में सफाई मित्र सम्मेलन में करेंगी सफाई मित्रों का सम्मान
राष्ट्रपति करेंगी उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन रोड का भूमिपूजन
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मन्दिर में करेंगी दर्शन और पूजा-अर्चना

Indore : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 सितम्बर को इन्दौर से प्रात: उज्जैन पहुंचेंगी। उज्जैन आगमन के बाद राष्ट्रपति प्रात: 10.10 बजे ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ग्राम ढेंडिया होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरित करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन का भूमिपूजन वर्चुअली करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का श्री महाकालेश्वर मन्दिर के नन्दी द्वार पर स्वागत, स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से होगा। इसके बाद राष्ट्रपति ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति महोदय का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जायेगा। दर्शन के बाद मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति के साथ समुह चित्र खिंचवाया जायेगा।
राष्ट्रपति करेंगी श्री महाकाल लोक का भ्रमण
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्री महाकाल लोक का भ्रमण करेंगी तथा मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में संवाद करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति उज्जैन से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगी।

×
Date : 18 September 2024 Posted By : EDITOR
MP: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 19 सितम्बर को उज्जैन में होगा आगमन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]