President Murmu Offers and Performs Abhishek at Omkareshwar

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुख्य गर्भगृह में मुख्य पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ओंकारेश्वर तीर्थ के दर्शन के पहले राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने स्मृति चिह्न भेंट किया। क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी श्री अनुराग सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कलेक्टर की जनसुनवाई: 132 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 कलेक्टर की जनसुनवाई: 132 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए समस्या समाधान के निर्देश नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा […]

Madhya pradesh: रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक लाइफस्टाइल एग्जीबिशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya pradesh: रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक लाइफस्टाइल एग्जीबिशन इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहद […]