दिल्ली की मंडी में 100 रुपये किलो पहुंचे दाम - Update Now News

दिल्ली की मंडी में 100 रुपये किलो पहुंचे दाम

New Delhi : महंगे टमाटरों ने जायका बिगाड़ दिया है. बारिश की वजह से टमाटर के दाम में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर 30 रुपए से 60 रुपए किलो तक बिक रहे हैं.वहीं फुटकर जीटीबी नगर की सब्जी मंडी में 90-100 रुपए किलो तक टमाटर मिल रहे हैं.आजादपुर मंडी के आढ़ती जगदीश कुमार ने टीवी 9 भारतवर्ष को बताया कि इस बार मानसून जल्दी आ गया. बारिश में टमाटर खराब हो गया. जब तक बारिश होगी तब तक टमाटर का दाम गिरने की कोई उम्मीद नहीं है. आगे दाम और भी बढ़ सकते हैं.आढ़ती राजेश कुमार का कहना है कि बारिश के मौसम में टमाटर की कीमत बढ़ जाती है. टमाटर को स्टोर नहीं कर सकते. इसकी फसल जैसे ही तैयार होती है तुरंत बेचना पड़ता है.वहीं, खरीदारों का कहना है कि जहां हम पहले एक किलो टमाटर लेते थे, वहीं अब आधा किलो लेंगे. लेना तो पड़ेगा, नहीं तो सब्जी में स्वाद कैसे आएगा. लोगों का कहना है कि टोमैटो सूप पीना तो बिल्कुल बंद करना पड़ेगा. करीब एक महीने पहले नासिक कृषि उपज मंडी में टमाटर लेकर पहुंचे किसान के टमाटर की बोली एक रुपए किलो लगी थी. तब किसान बहुत हताश और निराश हो गए थे. नाराजगी में किसान मंडी में टमाटर फेंक कर चले थे. लेकिन आज जब टमाटर की कीमत बढ़ी है तो सबसे ज्यादा किसानों के ही चेहरे खिले होंगे. ये अलग बात है कि टमाटर खरीदारों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है.
×
Date : 27 June 2023 Posted By : EDITOR
दिल्ली की मंडी में 100 रुपये किलो पहुंचे दाम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]

Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

📰 Generate e-Paper Clip Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा, फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग का अतिरिक्त लाभ मिलेगा नई दिल्ली : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती […]